समृद्धराष्ट्राय संस्कारयुक्ता: नश्यव्यसनमुक्ता: युवका: आवश्यका:, कोटद्वारे समपद्यत भव्यभाषण प्रतियोगिता

कोटद्वारम्, मानवतायाः प्रतिमूर्तेः स्वर्गीय-श्रीसत्यप्रकाश-थपलियाल-महोदयस्य प्रेरणया कण्वनगरी संस्कारशाला — संवादात् समाधानम् इत्यस्य अन्तर्गतं “टूरिस्ट-सन्देश-फाउण्डेशनद्वारा” “समृद्धराष्ट्राय संस्कारयुक्ता: नश्यव्यसनमुक्ता: युवा:” इति विषये द्वितीयस्तरीया भाषणप्रतियोगिता मेहरबानसिंहकण्डारी-सरस्वती-विद्यामन्दिर-इण्टर-कॉलेज, अपरकालाबड-कोटद्वारे समायोजिता।
अस्यां प्रतियोगितायां राजकीयबालिकाइण्टरकॉलेज-कोटद्वारम्, राजकीयइण्टरकॉलेज-कोटद्वारम्, हैप्पीहोम-विद्यालयः, हेरिटेज-विद्यालयः, मेहरबानसिंहकण्डारी-सरस्वती-विद्यामन्दिर-इण्टर-कॉलेजः तथा राजकीयबालिकाइण्टरकॉलेज-लालपानी इत्येतेषां विद्यालयानां छात्राः छात्राश्च उत्साहेन सहभागीभूत्वा नश्यव्यसनमुक्तसमाजस्य निर्माणे संस्कारस्य महत्त्वं प्रभावशालिरूपेण प्रतिपादितवन्तः।
कार्यक्रमस्य सफलसञ्चालने कार्यप्रभारिणः डा. रमाकान्त-कुकरेती, वन्दना-भारद्वाज:, रेणु-गौड:, परीक्षा-भण्डारी, सन्तोष-नेगी तथा विद्यालयस्य प्रधानाचार्यः चन्दनसिंह-नकोटि: प्रमुखभूमिकाया: निर्वहनं कृतवन्त:। निर्णायकमण्डलेन विषयवस्तु, शुद्धोच्चारणम्, प्रभावः, समयपालनम् तथा प्रस्तुतेः निरन्तरता इत्येतेषां मानदण्डानाम् आधारेण निष्पक्षं मूल्यांकनम् अकरोत्।
प्रतियोगिताफले रुद्रप्रतापसिंहः प्रथमस्थानं, नमरा द्वितीयस्थानं, अर्चना तृतीयस्थानं च प्राप्तवती। सार्थकः तथा जिया सान्त्वनापुरस्काराभ्यां सम्मानितौ। समापनावसरे आयोजकैः सर्वेषां प्रतिभागिनां उज्ज्वलभविष्यस्य शुभकामना व्यक्तीकृता तथा नश्यव्यसनविरुद्धं जनजागरणस्य सशक्तः सन्देशः प्रदत्तः।
आधुनिक समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर मानवता की प्रतिमूर्ति स्व. श्रीसत्यप्रकाश थपलियाल जी की प्रेरणा से कण्वनगरी संस्कारशाला संवाद से समाधान के अन्तर्गत
टूरिस्ट सन्देश फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गई थी जिनमें चयनित छात्रों के मध्य द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अपर कालाबड कोटद्वार में
“ समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कार युक्त नशामुक्त युवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, हैप्पी होम स्कूल , हेरिटेज तथा में.सिं. कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अपर कालाबड कोटद्वार, रा.बा.इ.का.लालपानी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने अपने विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
कार्य प्रभारी डा. रमाकांत कुकरेती, वन्दना भारद्वाज, रेनू गौड, परीक्षा भण्डारि , सन्तोष नेगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह नकोटी, आदि ने निर्णायक तथा संचालन सहित इस कार्यक्रम को सम्पन्न कर छात्रों को नई ऊर्जा प्रदान की ।
प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन विषयवस्तु, उच्चारण, हाव-भाव, समयबद्धता तथा निरन्तरता के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नशे के बढ़ते प्रचलन पर जनजागरण का संदेश दिया।
भाषण प्रतियोगिता में रुद्रप्रताप सिंह ने प्रथम स्थान, नमरा ने द्वितीय, तथा अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसके साथ ही सार्थक और जिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।







